फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile phone, laptop, and ring stolen after breaking the lock of a locked house.

Yamuna Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़कर मोबाइल, लैपटॉप और अंगूठी चोरी

Thu, 09 Jul 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone, laptop, and ring stolen after breaking the lock of a locked house.
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव गुलाबगढ़ में चोरों ने बंद मकान से हजारों रुपये सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता सुबह घर के लोगों को चला जब उन्हें सामान बिखरा पड़ा मिला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव गुलाबगढ़ निवासी संजीव कुमार ने बताया कि छह जुलाई की रात से सात जुलाई की सुबह के बीच चोर उनके घर में घुस आए। चोर मकान से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 71 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, संदिग्धों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed