फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile diesel petrol pump will come on its own if diesel dies midway

बीच रास्ते डीजल खत्म हुआ तो खुद चलकर आएगा मोबाइल पेट्रोल पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile diesel petrol pump will come on its own if diesel dies midway
अगर बीच रास्ते गाड़ी का डीजल खत्म हो जाएं या फिर खेतों में काम करते समय ट्रैक्टर को डीजल की जरूरत पड़े तो आपको पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल पेट्रोल पंप खुद चलकर खेतों तक पहुंचेगा। यमुनानगर में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई मोबाइल डिस्पेंशन वैन का बीपीसीएल द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरूआत की गई है। इसके लिए भारत पेट्रोलियम ने केंद्र सरकार की तरफ से बनाएं गए एप लांच किया है। शहर के समता चौक स्थित आईबीसीपी पेट्रोल पंप पर इसकी शुरुआत की गई है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे जिले के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी लागू किया जाएगा। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की और से सर्वे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ हजार लीटर तक की है क्षमता
भावना फिलिंग स्टेशन के शुभम गोयल ने बताया कि मोबाइल डिस्पेंशन वैन की क्षमता चार तरह की होगी। तीन हजार, चार हजार, छह हजार और आठ हजार लीटर की क्षमता वाले वाहन टैंकर में एक मोबाइल नोजल लगा हुआ है। इसमें पीडी मीटर, मीटर डिसप्ले हेड, कंट्रोल पैनल, फिल्टर और स्टेज वॉल्व समेत अन्य चीजें है। इस सेवा को फ्यूल ऐट डोरस्टेप (दरवाजे पर तेल) नाम दिया गया है। वैन द्वारा बिल भी दिया जाता है। वैन पूरी तरह से संबंधित पेट्रोल पंप के ऑटोमेशन से जुड़ी हुई है। शुभम गोयल ने बताया कि मोबाइल डिसपेंशर तो चल रही है। लेकिन, एप अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। क्योंकि यहां पर नेटवर्क की ज्यादा परेशानी रहती है। इस कारण एप अभी यहां चलाया नहीं गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा मोबाइल डिसपेंशर वैन
एक पंप को केवल एक क्षमता का एक मोबाइल डिसपेंशर मिलेगा। डिसपेंशर के लिए एक्सप्लोसिव का लाइसेंस भी अनिवार्य है। वैन की कीमत 20 लाख होगी, इसे पंप संचालक को खरीदना होगा। वहीं, इसमें कंपनी का भी निवेश होगा। इसका लाइसेंस उन पंप संचालकों को मिलेगा। जिनके पास डीजल व पेट्रोल दोनों बेचने का लाइसेंस हो अथवा केवल डीजल बेचने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबर पर करें कॉल
ट्विनसिटी में यदि आपको डीजल चाहिए तो मोबाइल डिसपेंशर आपके पास पहुंचेगी और आपको डीजल समाप्त होने पर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800224344 जारी किया गया। जिसपर कॉल करके डीजल मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed