{"_id":"617c4a513a90a4186c566220","slug":"mobile-and-five-thousand-snatched-from-vegetable-seller-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl88127483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता से मोबाइल और पांच हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता से मोबाइल और पांच हजार छीने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बाइक सवार दो युवकों ने गांधी नगर फाटक के पास सब्जी विक्रेता से मोबाइल और पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सब्जी विक्रेता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कैंप निवासी राकेश कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। वह वीरवार शाम को रेहड़ी घर पर खड़ी कर किसी काम से गांधी नगर फाटक के पास आया था। गांधी नगर फाटक के नजदीक वह लघुशंका करने लगा। जब वह लघुशंका करने के बाद चलने लगा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से उसका मोबाइल और पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद आरोपी वहां से बाइक पर सवार होकर फरार होगए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।