फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile and 800 rupees looted from the person by showing a knife

चाकू दिखाकर व्यक्ति से मोबाइल और 800 रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mobile and 800 rupees looted from the person by showing a knife
छछरौली। बिलासपुर-प्रताप नगर मार्ग पर बरौली माजरा पुल के पास बदमाशों ने व्यक्ति को रोककर उसका मोबाइल और 800 रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूड़ माजरा निवासी अंग्रेज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की रात करीब 10 बजे लेदी से प्रताप नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बरौली माजरा पुल के पास दो अज्ञात युवकों ने उसको रोक लिया। दोनों बदमाशों का मुंह नकाब से ढका हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने उसे चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन और जेब में पड़े 800 रुपये लूटकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद एक राहगीर के फोन से उसने इसकी सूचना परिजनों और डायल 112 नंबर भी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी सोमनाथ का कहना है कि अंग्रेज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed