फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   missing girl was found

कैल में घर से लापता हुई आठ साल की बच्ची 15 किलोमीटर दूर कलानौर में मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
missing girl was found
कैल से लापता हुई आठ वर्षीय बच्ची पंद्रह किलोमीटर दूर कलानौर चौकी के पास मिली। बच्ची को एक सज्जन व्यक्ति ने अकेले रोते देखा और लेकर कलानौर चौकी पहुंचा। जहां पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन ने बच्ची को रेस्क्यू कर बालकुंज भेज दिया। जहां से थाना सदर जगाधरी पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया है। बुधवार शाम को घर से लापता हुई बच्ची के मामले में पुलिस ने अपह्रण का केस दर्ज किया था। बच्ची मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बच्ची को पुलिस तक पहुंचने वाले व्यक्ति का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी मोहयतदीन ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी शिकायत में बताया कि वह कैल के ईंट भट्टे पर काम करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर पर था। इस दौरान उसकी आठ वर्षीय बच्ची घर पर सो रही थी। वह बच्ची को सोता छोड़कर पास स्थित दुकान पर सामान लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। उसने आस पास बच्ची की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उसने भट्ठा पहुंचकर भी बच्ची की तलाश की। आसपास के सभी लोगों से पूछताछ की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उसने बताया कि उसकी बेटी आठ वर्ष कि है। अकेले कहीं आ जा नहीं सकती है। उसे कोई उठाकर ले गया है। मामला बच्ची से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने भी तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिता बच्ची को सोता छोड़कर चला गया था। इस बीच बच्ची उठ गई। कमरे पर कोई नहीं दिखा। बच्ची घर से बाहर आ गई। बाहर भी पिता नहीं दिखे तो वह वहां से चल दी। पिता को तलाशती हुई बच्ची पैदल ही पंद्रह किलो मीटर दूर कलानौर तक पहुंच गई। देर शाम करीब आठ बजे गांव कैत के सरपंच ने कलानौर के पास बच्ची को रोते देखा। कुछ देर वह बच्ची को देखता रहा शायद कोई परिजन आसपास हो। जब कोई नहीं आया, तो उसने बच्ची से उसके बारे पूछा। उत्तर प्रदेश की होने के कारण बच्ची को भाषा नहीं समझ आ रही थी और न ही वह कुछ बता पा रही थी। जिसके बाद कैत सरपंच बच्ची को लेकर कलानौर चौकी पहुंचा। कलानौर पुलिस ने इसी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया। बच्ची सुरक्षित थी और उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ था। जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को बालकुंज भिजवा दिया। इस दौरान थाना सदर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज बच्ची के बारे सभी थानों में सूचना दी और वीटी करवा दी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची बालकुंज में होने बारे बताया। जहां से पुलिस ने बच्ची को उसके मां-बाप को सौंप दिया। बच्ची को पाकर परिजनों ने कैत सरपंच सहित चाइल्ड लाइन व पुलिस वालों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed