फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Missed draw a million wrestling

बराबरी पर छूटी एक लाख की कुश्ती

Tue, 11 Mar 2014 01:01 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Tue, 11 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह अखाडे़ की ओर से जठलाना के सरकारी स्कूल में एकदिवसीय विशाल
विज्ञापन
दंगल का आयोजन करवाया गया। दंगल में गांव जठलाना के युवा सरपंच आदित्य शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

लगभग दस हजार से अधिक दर्शकों ने दंगल का लुत्फ उठाया। दंगल का शुभारंभ जठलाना के सरपंच आदित्य शर्मा और मांगेराम मारूपुर ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

दंगल के आयोजक और क्षेत्र के प्रसिद्ध पहलवान संजीव काबोज अलाहर ने बताया कि दंगल में शास्त्री पहलवान हरिद्वार ने नवाब पहलवान छछरौली क ो हराया। अमित पहलवान फतेहपुर ने आसिफ पहलवान जलाबाद को हराया। प्रदीप पहलवान अलाहर और सुमित पहलवान रादौर की कुश्ती बराबर रही।


 सुमन पहलवान फतेहपुर ने रजनी पहलवान दिल्ली को हराया। अशोक पहलवान मखाला और मौसम पहलवान सोनीपत की कुश्ती बराबर रही। चुन्नी पहलवान जगाधरी ने रियासत खिजराबाद को मात दी। भूरा पहलवान ने मेरठ के शौकत अली को हराया। पवन मखाला ने राजबीर अंबाला को हराया। बिल्ला पहलवान बराड़ा ने प्रदीप पहलवान दिल्ली को हराया। टिंकू पहलवान छछरौली ने बबलू देवधर को धूल चटाई।


अलीशेर ने गुल्लू पहलवान जठलाना को हराया। हरिओम पहलवान ने रिंकी पहलवान शाहाबाद को हराया। जयकुमार बटेहड़ा ने रोशन पहलवान को हराया। एक लाख रुपये की राशि के लिए रिंका पहलवान पट्टी कल्याणा (पंजाब) और मोनू पहलवान जम्मू के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई। लगभग 20 मिनट की कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई। दंगल क ी समाप्ति पर विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरपंच आदित्य शर्मा ने इस अवसर पर दंगल के आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि युवा वर्ग नशे का त्याग कर अपना ध्यान खेलों में लगाएं। खेलों में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, संजीव पहलवान, जयसिंह ढिल्लों, दिनेशमान आर्य, नीतिश जोगी, कौशल सैनी, सजय सिंह, मोनू और रवि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed