फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed was done on the pretext of getting a job for the woman , Yamunanagar

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Misdeed was done on the pretext of getting a job for the woman , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने अपनी बहन के देवर पर डीसी रेट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी उससे बार-बार दुष्कर्म करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का देवर विनोद अक्सर उसके घर पर आता-जाता था। वह उससे कहता था कि वह उसकी डीसी रेट पर नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी उससे मिलने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे नौकरी पर लगवाने की बात कहकर अपने साथ ले बुड़िया में एक महिला के घर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कई बार वहां ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे बार-बार दुष्कर्म करने लगा। वह मना करती थी तो वह जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। साथ ही उसके पति को फैक्टरी से निकलवाने की धमकी देता था। परेशान होकर उसने यह बात अपने पति को बताई। उसके बाद विनोद को समझाया गया, लेकिन वे फिर उसे परेशान करने लगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed