फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed on the pretext of marriage, Yamunanagar

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Misdeed on the pretext of marriage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पति से अलग रह रही महिला ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसे शादी करने की बात कहकर पंचमुखी हनुमान मंदिर में लेकर गया। लौटते हुए रास्ते में आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी करने से मुकर गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वहीं, उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। इसकी शिकायत देने के लिए जब वह महिला थाने गई तो वहां उसकी मुलाकात कांसापुर निवासी रविंद्र कुमार से हुई।
विज्ञापन

उसने सहानुभूति दिखाते हुए मदद करने का आश्वासन दिया। वह भी उसकी बातों में आ गई। कई बार वह महिला थाने में भी उसके साथ गया। इस बीच आरोपी उसके घर भी आनेे लगा। मई में रविंद्र उसके घर पर आया था। आरोप है कि यहां पर उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। बीती चार मई को रविंद्र फिर उसके घर आया। उसे अपने साथ बाइक पर लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर बिलासपुर में लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से जब वापस आ रहे थे तो रास्ते में रविंद्र का दोस्त गांधीनगर निवासी उज्ज्वल मिला। आरोप है कि रविंद्र और उज्ज्वल उसे जबरन खेतों में लेकर गए। वहां रविंद्र ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने शिकायत पुलिस को दी थी। उस समय लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोपी अब फिर से उसे परेशान करने लग तो शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed