फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed on the pretext of getting a job, Yamunanagar

नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Misdeed on the pretext of getting a job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी दिलवाने की बात कहकर एक व्यक्ति महिला को बिलासपुर के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह आरोप गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने लगाए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात रामपुर बिहटा निवासी रघुबीर सिंह से हुई थी। आरोपी ने उसे कहा था कि वह उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा। वहां उसे अधिक रुपये मिल सकेंगे। इसके बाद आरोपी ने नौकरी दिलवाने की बात कहकर उसे 25 नवंबर को कमानी चौक पर बुलाया। आरोपी के कहे अनुसार सुबह दस बजे वह आरोपी को कमानी चौक पर मिली।
विज्ञापन

यहां आरोपी ने उसे बताया कि जिस व्यक्ति ने उसकी नौकरी लगानी है, वह उन्हें बिलासपुर के एनबीआर होटल में मिलेगा। इसके बाद आरोपी उसे होटल में ले गया। एक कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे जगाधरी अग्रसेन चौक पर छोड़कर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed