फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misbehaved with the girl for two years, when she became pregnant, the accused absconded

Yamuna Nagar News: युवती से दो साल तक किया दुराचार, गर्भवती हुई तो आरोपी छोड़कर हुआ फरार

Sun, 23 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with the girl for two years, when she became pregnant, the accused absconded
दो माह के बच्चे को पुलिस थाने लेकर पहुंची बिन ब्याही मां, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ दो साल तक दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने युवती को साढौरा, चंडीगढ़, पानीपत व अन्य स्थानों पर ले जाकर संबंध बनाए। जब युवती आठ माह की गर्भवती थी तो आरोपी उसे पानीपत में अकेला छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने पानीपत में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवती दो माह के बच्चे को लेकर यमुनानगर पुलिस के पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2020 में उसकी मौसी के लड़के की पत्नी ने उसे साढौरा के गांव कढ़ाई निवासी नसीम से मिलवाया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी नसीम से उसकी बातचीत होने लगी। जनवरी 2021 में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुराचार किया। इसके बाद आरोपी 16 मई 2022 को उसे अपने घर कढ़ाई वाला ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी के परिवार वालों ने भी उसे धमकाया। एक सप्ताह बाद आरोपी उसे चंडीगढ़ ले गया। यहां कुछ दिन रहने के बाद आरोपी उसे पानीपत ले आया। जहां उसने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। तीन माह बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। उसने ये बात आरोपी नसीम को बताई और शादी करने को कहा लेकिन आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा दिलाई तो उसने दवा खाने से मना कर दिया। जब वह आठ माह की गर्भवती थी तो आरोपी उसे पानीपत में अकेला छोड़कर फरार हो गया। दो माह पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी नसीम के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि आरोपी नसीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed