{"_id":"6adfb03d7028b6541d027941","slug":"mirzapur-first-and-hisar-second-in-the-kabaddi-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165214-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कबड्डी स्पर्धा में मिर्जापुर प्रथम और हिसार द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कबड्डी स्पर्धा में मिर्जापुर प्रथम और हिसार द्वितीय
Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचीं विधायक रेणुबाला व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। खंड सरस्वतीनगर के गांव कुलचंदू में एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें दौरान जिले व अन्य राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया। जिला सहारनपुर की मिर्जापुर टीम ने पहले और हिसार की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता गांव के यूथ क्लब की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और मिर्जापुर के अलावा अमृतसर, व्यासपुर, रोहतक, गुंदियाना, मंगोली जट्टान, मुलाना, गांधी पोंटा, हिसार, हरनोली, जड़ौदा एसके अकादमी और मेजबान गांव कुलचंदू की टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने फुर्ती, दमखम और तालमेल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। विजेता टीम को 7100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि साढौरा विधायक रेणुबाला ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित अभ्यास के जरिये अपने प्रदर्शन में सुधार करने का आह्वान किया। इस दौरान कुशलपाल राणा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष जसविंद्र सैनी, गौरव, रामसिंह जागधोली, कर्ण सिंह कलावड़, श्याम लाल, जोगिंद्र सिंह, अधिवक्ता प्रवीण राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।