{"_id":"610065cb8ebc3e58694ac870","slug":"minor-turned-out-to-give-birth-to-a-child-in-the-bathroom-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl77972391","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉथरूम में बच्चे को जन्म देने वाली निकली नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉथरूम में बच्चे को जन्म देने वाली निकली नाबालिग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बॉथरूम में बच्चे को जन्म देने प्रसूता नाबालिग है। उसकी उम्र महज 17 साल की है। जांच में पता चला है कि किशोरी के भाई का 19 वर्षीय दोस्त उससे दुष्कर्म करता था। इससे वह गर्भवती हो गई। चाइल्डलाइन की काउंसिलंग के बाद पीड़िता की मां ने थाना शहर जगाधरी में युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर युवक को नामजद करते हुए दुस्कर्म, पोस्को सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
नवजात बच्चा पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत में अभी कोई सुधार नहीं आया है। हालांकि प्रसूता की हालत खतरे से बाहर है। दरअसल जन्म के तुरंत बाद नवजात भूखे ही करीब दो घंटे सर्दी और बारिश में पड़ा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसे सर्दी लग गई है। चूंकि सोमवार को बारिश के कारण मौसम में काफी नमी और हल्की ठंडक थी, जो किसी भी नवजात के लिए काफी हानिकारक है। बच्चे को जब उठाया गया तो उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पीजीआई में भी बच्चे की जान अभी खतरे में है। उसे मशीन के जरिए सांस दी जा रही है। दूसरी तरफ किशोरी जच्चा अभी सिविल अस्पताल में है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन वह बेहद कमजोर है। फिलहाल ज्यादा बात नहीं कर सकती है। ऐसे में चाइल्ड लाइन उसकी हालत में सुधार होने का इंतजार कर रही है।
इस घटनाक्रम के बाद प्रसूता के मां-बाप घबरा गए थे, जिस कारण चाइल्ड लाइन के बार बार संपर्क करने पर वे बात नहीं कर रहे थे। मां-बाप से बातचीत के दौरान वह घबराए हुए लग रहे हैं। इस पर उन्होंने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। इस दौरान चाइल्ड लाइन ने दोनों की कॉउंसलिंग की और भाई को भी इसके बारे समझाया। जिसके बाद उसके भाई ने बताया कि उसके दोस्त ने बहन से रेप किया। जिसके बाद चाइल्ड लाइन के हस्तक्षेप से मां ने युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मां के बयान पर युवक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक की गिरफ्तारी के लिए भी टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया है। प्रसूता की आयु का प्रमाण न मिलने के कारण मामला पेचीदा बना हुआ था। अब पुलिस केस दर्ज कर लिया है। प्रसूता की हालत अभी ठीक नहीं है। उसकी काउंसलिंग करके मामले की जानकारी ली जाएगी। - डॉ. अंजू वाजपेयी, निदेशिका चाइल्ड लाइन।