फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor raped in hotel on the pretext of celebrating birthday

Yamuna Nagar News: जन्मदिन मनाने के बहाने होटल में किया नाबालिग से दुष्कर्म

Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Minor raped in hotel on the pretext of celebrating birthday
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद जल्द शादी करने की बात कहकर किया वारदात को अंजाम, किशोरी की मां ने कराया केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। रिश्ता तय कर जन्मदिन मनाने के बहाने एक युवक ने नाबालिग को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब आरोपी ने शादी करने से मना करके रिश्ता तोड़ा तो पीड़िता ने इसका खुलासा किया। नाबालिग की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।


छछरौली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 में लेदा खादर निवासी जावेद के परिजन उनके घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी के लिए रिश्ता लेकर आए थे। उसने बेटी के नाबालिग होने के कारण रिश्ता करने से मना कर दिया था। बाद में रिश्तेदारों के दबाव में उसने अपनी बेटी का रिश्ता तीन साल बाद शादी करने की शर्त पर युवक से तय कर दिया था। पिछले माह जब उसने आरोपी जावेद के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने उसकी बेटी से शादी करने से मना कर दिया और बेटी के साथ तय किया रिश्ता तोड़ दिया। इस घटना के बाद उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। जब उसने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद आरोपी जावेद उससे फोन पर बातचीत करता था। तीन जुलाई 2023 को उसका जन्मदिन था। तब आरोपी जावेद उसका जन्मदिन मनाने के बहाने उसे कार में अपने साथ यमुनानगर के संतपुरा रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने पहले से कमरा बुक किया हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे जल्द शादी होने की बात कहकर कई बार गलत काम किया। अब जब आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया तो उसे गहरा आघात पहुंचा है। पीड़िता की मां ने बताया कि इस बारे में जब उसने आरोपी से बात की तो आरोपी ने उसे धमकाया। पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article