फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor raped by threatening to make photo viral, revealed when she became seven months pregnant

फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Minor raped by threatening to make photo viral, revealed when she became seven months pregnant
यमुनानगर। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे कई बार गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। सात माह की गर्भवती होने पर मामले खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़की के दादा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रादौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राजस्थान में नौकरी करता है। उसकी पुत्रवधू की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। तब से उसकी पोती उसके पास ही रहती है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने पोती का पेट बढ़ा हुआ दिखाई दिया। तीन अगस्त को डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसका अल्ट्रासाउंड किया तो वह सात माह की गर्भवती निकली।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसकी पोती ने बताया कि उनका पड़ोसी साहिल उनकी गैरहाजिरी में घर पर आता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, जिसके आधार पर आरोपी ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। उसकी पोती ने उन्हें बताया कि दिसंबर 2021 में आरोपी साहिल घर पर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। तब आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे गलत काम किया था, जिससे वह सात माह की गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस समय उसकी पोती से गलत काम हुआ था, तब वह नाबालिग थी। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मेनका रानी का कहना है कि आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed