{"_id":"5ea0308d8ebc3e90305ff92f","slug":"minor-carelessness-can-bring-epidemic-to-many-people-at-once-dr-deepmala173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी लापरवाही एक साथ कई लोगों को महामारी की चपेट में ला सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी लापरवाही एक साथ कई लोगों को महामारी की चपेट में ला सकती है
अनाज मंडी में काम कर रही लेबर को मास्क बांटते एनएसएस अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
यमुनानगर मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोराना के समय में परिवारों को मदद करने का अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते एनएसएस विभाग ने एनएसएस अधिकारी डॉ महेश कुमार एवं डॉ दीपमाला की अध्यक्षता में यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित झुग्गी झोपड़ियों, वृद्ध आश्रम जगाधरी, विभिन्न पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अनाज मंडी में कार्यरत मजदूरों को लगभग 300 मास्क एवं 300 सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस आवंटन के दौरान सोशल डिस्टेंस का गहनता से पालन किया गया।एनएसएस अधिकारी डॉ दीपमाला ने कहा कि आपकी छोटी सी लापरवाही आपको, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को इस महामारी की चपेट में ला सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें। इस अभियान के तहत गांव खारवन की मंडी में काम कर रहे मजदूरों, बाहर से आए हुए व्यक्तियों में कोराना के लक्षण होने का सर्वे कर रहे स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर्स, आशा वर्कर्स एवं उस एरिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।एनएसएसअधिकारी डॉ महेश कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थय कर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल खन्ना ने एनएसएस द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना कर पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।