फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minister, MLA guided BJP workers

Yamuna Nagar News: मंत्री, विधायक ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minister, MLA guided BJP workers
जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान मौजूद पूर्व मंत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय यमुना कमल में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठों प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ नेता पहुंचे। बैठक जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में बुलाई गई। जिसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में कुल छह सत्र रखे गए थे। पहले सत्र में जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, दूसरे सत्र में पूर्व चेयरमैन मेहर चंद गहलोत व पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, तीसरे सत्र में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व पूर्व विधायक बलवंत सिंह, चौथे सत्र में प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला व जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, पांचवें सत्र में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा व मेयर सुमन बहमनी, छठे सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी वक्ता रहे। ओबीसी मोर्चा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान भी वक्ता रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने किया। यहां राजेश सपरा ने जिलेभर में किए संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed