{"_id":"65c7efd19b3255772b021ed4","slug":"middle-aged-man-killed-in-bike-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-113816-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की गई जान
Sun, 11 Feb 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव रामपुर अराइयां मार्ग पर बाइक की टक्कर से रामपुर अराइयां निवासी 48 वर्षीय रामकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई जयपाल की शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में जयपाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामकुमार खेती बाड़ी का काम करता था। रामकुमार शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से अपनी बाइक पर घरेलू सामान लेने के लिए पहाड़ीपुर के लिए गया था। उसी समय वह भी खाना खाकर पैदल सैर करने के लिए निकला था। जब उसका भाई पहाड़ीपुर की ओर जा रहा था। तभी बाइक सवार ने रामकुमार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। घायलावस्था में रामकुमार को सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।