फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Middle-aged man injured in road accident dies

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

Thu, 16 Jul 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in road accident dies
यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक अधेड़ की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी बंजारा निवासी गम्भीर चंद ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई का काम करता है। 13 जुलाई को वह जगाधरी से अपने गांव लौट रहा था। गांव के मोड़ के पास उसका चाचा 57 वर्षीय न्योरती राम सड़क पार कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने न्योरती राम को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही न्योरती राम और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। गम्भीर चंद ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायल को डायल-112 के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चालक भाग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान न्योरती राम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर जगाधरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed