{"_id":"68a64a40bc23b7621209ded4","slug":"middle-aged-man-beaten-with-rods-and-sticks-two-brothers-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142501-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधेड़ की रॉड व डंडों से पिटाई, दो भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधेड़ की रॉड व डंडों से पिटाई, दो भाई नामजद
Thu, 21 Aug 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली में दो सगे भाइयों ने एक अधेड़ की रॉड व डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने दोनों भाइयों को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में 51 वर्षीय सुच्चा सिंह ने बताया कि वह 28 मई को किसी काम से छछरौली गए थे, जहां रविंद्र सिंह व लवली सिंह मिले। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों उनके साथ झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने उनके ऊपर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। शोर सुनकर जब आसपास लोग इकट्ठे होने लगे तो हमलावर मौके से भाग गए। सुच्चा सिंह ने बताया कि घायलावस्था में उन्हें आसपास के लोग व परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन