{"_id":"6ac5640908564a85aa032287","slug":"message-of-service-to-the-nation-and-patriotism-through-street-plays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164150-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से राष्ट्र सेवा और देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से राष्ट्र सेवा और देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संस्थान
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों और गांवों में नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं। कलाकार अभिनय, संवाद और संगीत से बच्चों, युवाओं और लोगों को राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी व योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों से सेवा संकल्प अभियान के संदेश को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रस्तुतियों में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा से जुड़े संवादों के साथ सार्वजनिक जीवन और योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों को भी समझाया जा रहा है। इससे बच्चों और युवाओं में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य अरविन्द्र सिंह भल्ला ने कहा कि नुक्कड़ नाटक लोक कला का प्रभावी माध्यम है। कलाकारों ने डीएवी कॉलेज यमुनानगर, राजकीय कॉलेज आहड़वाला, गुरु नानक खालसा कॉलेज, डीएवी कॉलेज साढौरा, जीएमएसएसएस स्कूल व्यासपुर सहित जगाधरी, साढौरा, अजीजपुर कलां, व्यासपुर, दामला, हड़ोली और छछरौली में प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कॉलेजों और स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी व ग्रामीणों ने भाग लिया।