{"_id":"6a2ef8c4c88b5638c105c093","slug":"message-of-patriotism-conveyed-to-the-youth-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157816-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवाओं को दिया गया राष्ट्रभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवाओं को दिया गया राष्ट्रभक्ति का संदेश
Mon, 15 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल शादीपुर में विभिन्न आसन का प्रदर्शन करते आर्य वीर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वामी आत्मानंद महाराज की तपोस्थली श्री मद्दयानन्द उपदेशक महाविद्यालय एवं वैदिक साधन आश्रम, गुरुकुल शादीपुर में आयोजित सात दिवसीय आर्य वीर दल आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में युवाओं को वैदिक संस्कार और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 170 आर्य वीरों ने सात दिनों के दौरान सीखे गए यज्ञ, योग, व्यायाम, दण्ड-बैठक, लाठी, भाला, नियुद्ध, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के साहस, अनुशासन और शारीरिक दक्षता ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार (ओएसडी, राज्यपाल गुजरात) रहे। अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य ने की। वहीं आर्य वीर दल हरियाणा के संचालक उमेद शर्मा, सभा के मंत्री विजय पाल सिंह तथा वेदप्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंदन ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. विद्यालंकार ने कहा कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का कार्य ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से वैदिक मूल्यों को अपनाने और समाज व राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में धर्मवीर सिंह आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल के शिविर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार के अलावा राष्ट्रभक्ति का विकास करते हैं।