फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Message of cleanliness conveyed through street plays

Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 16 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness conveyed through street plays
नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी। प्रवक्ता - फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर निगम की ओर शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यमुनानगर बस स्टैंड और जिंदल पार्क में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से आई टीम ने रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छ शहर के महत्व को समझाया। महापौर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने भाग लिया। कलाकारों ने बताया कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने पांच प्रकार के कचरा पृथक्करण की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने की अपील भी की। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही यमुनानगर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने और कचरा केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed