{"_id":"67bb6c6bf397bcb0d3011a87","slug":"message-given-to-follow-traffic-rules-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133595-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
Mon, 24 Feb 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में मनाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश इधयआ।
सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने मिलकर राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत स्वयं सजे वसुंधरा संवार दे गाया। इसके स्वयंसेवकों ने योग और कसरत की और फिर परेड में भाग लिया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलबीर कुमार ने कहा कि युवा ही देश की ताकत है। यही युवा जब राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ जाता है तो उसे अनेक प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है। तब वह राष्ट्र की सेवा के प्रति, स्वच्छता के प्रति, नशामुक्ति के प्रति और भी अन्य अनेक प्रकार की जागरूकता प्राप्त करके स्वयं भी जागरूक होता है।
स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर बनाए और रैली निकाल कर हाथों में पोस्टर लेकर तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए कपालमोचन के लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने कपालमोचन स्थित गुरुद्वारा तथा गुरु रविदास मंदिर में जाकर स्वच्छता में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने अनेक प्रकार के खेलों में भाग लिया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलबीर कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों तथा स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह से भाग लेकर अपना योगदान दिया।