फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meritorious students were honored

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 31 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
कार्यक्रम को संबो​धित करते डॉ. बिशन लाल सैनी। आयेाजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सैनी राष्ट्रीय पंचायत यमुनानगर के तत्वावधान में सैनी समाज धर्मशाला बसंत विहार कॉलोनी में सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी व सरस्वती नगर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह सैनी रहे। डॉ. सैनी ने बताया किसावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जुलाई 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था और वे भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया और अनेक सामाजिक विरोधों व कठिनाइयों का सामना किया। इसके बावजूद वे महिलाओं में शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर कार्य करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी राष्ट्रीय पंचायत यमुनानगर के अध्यक्ष बालकिशन सैनी ने की। संचालन त्रिलोचन सिंह हाफिजपुर ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. राजेश सैनी, पवन सैनी, सुंदर राम, धर्मवीर, डॉ. बलदेव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed