{"_id":"6af6140360f00ea639017304","slug":"meritorious-children-and-women-were-honored-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165999-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेधावी बच्चों और महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेधावी बच्चों और महिलाओं को किया सम्मानित
Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने पर महिला को सम्मानित करतीं मेयर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने केलक्ष्य में नगर निगम ने जगाधरी के सेक्टर-17 स्थित मनोहर वेंडिंग जोन में महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में मेधावी बच्चों और महिलाओं स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया गया।
मेयर सुमन बहमनी, पार्षद प्रियांक शर्मा और टीएफआई गोपाल बक्शी ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स के उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
महोत्सव के दौरान 12 स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी 10 हजार से 30 हजार रुपये तक की खरीदारी कर सकेंगे। मेयर ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलता है। साथ ही उन्हें आगे अधिक ऋण लेने का अवसर भी मिलता है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक की सुविधा भी दी जा रही है। जिले में अब तक 13,177 पथ विक्रेताओं को पहला, 3,746 को दूसरा और 841 पथ विक्रेताओं को तीसरा ऋण मिल चुका है।
पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि मनोहर वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। महोत्सव का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना भी है। इस मौके पर मुक्ता, हेमलता, नेहा, सुधीर, नवीन, सुदेश कुमार, जाहिद और रामकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
बदलाव: