{"_id":"688918e880eee328d5002bfa","slug":"mercury-dropped-by-three-degrees-due-to-two-days-of-rain-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141512-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो दिन की बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो दिन की बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा
Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो दिन से हो रही बारिश से जिले के तापमान में काफी कमी आई है। दो दिन में ही अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक कम हो गया है। इससे गर्मी व उमस न के बराबर रह गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और कमी आएगी। मंगलवार तड़के जिले में काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश ज्यादा तेज नहीं थी। बारिश से सुबह का मौसम सुहावना रहा। आकाश में दिनभर काले बादल छाए रहे। जिससे तेज बारिश होने की संभावना लगाई जा रही थी।
सुबह करीब 11 बजे कुछ मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। शाम साढ़े चार बजे फिर से कुछ मिनट के लिए बारिश हुई। एक दिन पहले सोमवार को शहर व आसपास के ग्रामीण एरिया में करीब तीन घंटे तक अच्छी बारिश हुई। जिससे लोगों को रात में काफी राहत मिली।
विज्ञापन
क्योंकि चार-पांच दिनों से रात को उमस बहुत ज्यादा हो रही थी। बारिश होने से उमस अब न के बराबर हो गई है। यदि बुधवार को भी बारिश होती है तो और ज्यादा राहत मिलगी। बारिश का पानी सड़कों किनारे जमा हो गया। इससे जाम की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि मंगलवार देर रात और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी है।