फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Menopause clinic started in community health center, Yamunanagar

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेनोपॉज क्लीनिक शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Menopause clinic started in community health center, Yamunanagar
क्लीनिक में महिला की जांच करती चिकित्सक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला मेनोपॉज क्लीनिक (रजोनिवृत्ति) शुरू किया गया। क्लीनिक सप्ताह के मंगलवार को दोपहर 12 से दो बजे तक कमरा नंबर एक में 40 से अधिक आयु महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। मेनोपजल का मुख्य उद्देश्य जिन महिलाओं की आयु 40 अधिक होने पर मासिक धर्म बंद होने के बाद शरीर में होने वाले परिवर्तन की जांच करना है।
एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने बताया कि महिलाओं की उम्र बढ़ने पर शरीर में हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है। जिस कारण शरीर में बदलाव आते हैं, बदलाव के कारण शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जोड़ों सहित अन्य अंगों में दर्द होने लगता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना, पसीना आना, सिर दर्द होने सहित अन्य लक्षणों के कारण शरीर में कमजोरी से व्यवहार में बदलाव आ जाता है। मरीज के व्यवहार में बदलाव के कारण उसके परिवार के सदस्य भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे समय में मरीज महिला के परिवार सदस्यों की विशेष जिम्मेदारी बनती है, कि वह महिला का सहयोग करें। ताकि महिला को सही समय पर सही उपचार देकर राहत मिल सके। क्लीनिक मेें मंगलवार को पांच मरीजों की जांच की गई। वहीं महिलाओं से खानपान, वातावरण, पारिवारिक सदस्यों व पृष्ठभूमि की जानकारी ली गई है। डॉ. शमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ आई कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। विभिन्न गांवों के करीब चार सौ से अधिक लोगों के लिए हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं। इस बारे में आशा वर्कर व स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की बैठक लेकर जानकारी दी गई है। आशा वर्कर लोगों को कार्ड के बारे में जागरूक कर रही हैं। हेल्थ कार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरा नंबर 12 में निशुल्क बनाए जा रहे है। आधार कार्ड व आधार कार्ड से फोन नंबर का लिंक होना अति अनिवार्य है। जिसके लिए ओटीपी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed