फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Men won gold, women won bronze

Yamuna Nagar News: पुरुषों ने स्वर्ण, महिलाओं ने जीता कांस्य पदक

Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Men won gold, women won bronze
राज्य खेल महाकुंभ 2025 टे​निस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मेडल व ट्रॉफी के साथ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की टेनिस प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की है। यह स्पर्धा महिला व पुरुष दोनों वर्गाें की करवाई गई जिसमें पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 2 से 4 अगस्त को सोनीपत के राई के मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में जिला खेल विभाग की ओर से करवाई गई। इसमें जिले की महिला वर्ग की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।
कोच ललित टंडन ने बताया कि सोनीपत में हरियाणा खेल एवं युवा विभाग की ओर से राज्य खेल महाकुंभ के तहत टेनिस प्रतियोगिता करवाई गई थी। यह प्रतियोगिता केवल टीम इवेंट में करवाई गई जिसमें पुरुषों व महिलाओं की कुल 36 टीमों ने भाग लिया। इसमें 20 पुरुष और 16 महिला टीमों के 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें यमुनानगर टीम ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान ललित टंडन ने बताया कि यमुनानगर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुग्राम को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें भिड़ंत फरीदाबाद से हुई, जिला टीम ने 2-0 से मैच जीता। सेमीफाइनल में यमुनानगर का मुकाबला टॉप सीड जींद से हुआ। सिंगल्स मैच 1-1 से बराबर रहने से निर्णायक डबल्स मैच से हुआ। इसमें सिद्धार्थ और शिखर की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने 6-3 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में भी रोहतक टीम के साथ सिंगल्स मैच 1-1 से बराबरी पर रहे। डबल्स में यमुनानगर की टीम 3-5 से पीछे होने के बावजूद जबरदस्त वापसी करते हुए मैच 7-5 के अंतर से जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान जिला पुरुष टीम में सिद्धार्थ, शिखर, हरमन सिंह और प्रिंस शामिल रहे।
महिला वर्ग में यमुनानगर टीम ने कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक मुकाबले में यमुनानगर ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया। इस दौरान आन्या टंडन और आराध्या टंडन ने अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर यह मुकाबला सीधे अपने नाम किया। सेमीफाइनल में यमुनानगर को करनाल से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एमएनएसएस राई को 2-0 से पराजित किया। इस दौरान जिला महिला टीम में आन्या टंडन, अराध्या टंडन, अमायरा कांबोज, एंजल त्यागी और रेचेल बक्शी शामिल रहीं। प्रतियोगिता समापन पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यमुनानगर लौटने पर खेल विभाग के कोचों और अन्य स्टाफ ने खिलाड़ियों व कोच का स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed