फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Men will be able to go home one hour after sterilization

Yamuna Nagar News: नसबंदी के एक घंटे बाद पुरुष जा सकेंगे घर

Tue, 12 Sep 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Men will be able to go home one hour after sterilization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बिना चीरा-बिना टांका पुरुष नसबंदी (एनएसवी) पखवाड़े का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस पखवाड़े के तहत 11 से 23 सितंबर तक दंपती संपर्क पखवाड़ा चलाया जाएगा, जिसके तहत एनएसवी का प्रचार व प्रसार किया जाएगा।
पखवाड़े के प्रोत्साहन के लिए सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने डॉ. दवेंद्र संधु, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विजय परमार, डॉ. बुलबुल व डॉ. वागीश गुटेन की उपस्थिति में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन कार्यालय से रवाना किया। डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि जागरूकता रथ का कार्य जिले में एनएसवी का प्रचार प्रसार करना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार परिवार नियोजन के कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बहुत कम है। वास्तविकता में पुरुषों के ऑपरेशन की विधि महिला नलबंदी के ऑपरेशन से सरल है। इसमें केवल 20 मिनट का समय लगता है। व्यक्ति ऑपरेशन के एक घंटे के बाद स्वयं चल कर अपने घर जा सकता है। इससे पुरुषों में किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और नसबंदी बाद वह अपना सामान्य कार्य कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र संधु ने बताया की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एनएसवी कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया 12 सितंबर को बिलासपुर में, 14 सितंबर को नाहरपुर में, 15 सितंबर को रादौर में, 16 सितंबर को छछरौली में, 18 सितंबर को प्रतापनगर में, 19 सितंबर को भंभौल में, 21 सितंबर को सरस्वतीनगर में, 22 सितंबर को साढौरा में एनएसवी कैंप लगाए जाएंगे।

इसके अलावा साथ ही मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल, नागरिक अस्पताल जगाधरी व फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के यमुनानगर कार्यालय में प्रतिदिन एनएसवी आपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनएसवी करवाने वाले पुरुष को 2000 रुपये तथा प्रेरक को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं गिफ्ट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed