फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted to the MLA to raise voice in the assembly

Yamuna Nagar News: विधानसभा में आवाज उठाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the MLA to raise voice in the assembly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी ने वर्कर्स की मांगों व समस्याओं के समाधान की मांग विधानसभा में उठाने के लिए जगाधरी व साढौरा विधायक को ज्ञापन दिया। इसके लिए यूनियन जिला प्रधान नीलम भट्टी के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य कांग्रेस विधायक अकरम खान से उनके निवास पर मिले।
जिला सचिव कविता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मिड-डे मील वर्कर्स की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। वर्कर्स गरीबी व आर्थिक तंगी के हालात झेल रही हैं। इतनी महंगाई में जीवन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में प्रदेश की मिड-डे-मील वर्कर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

कविता ने कहा कि 26000 रुपये न्यूनतम और 12 महीने वेतन, बकाया वेतन जारी करने, स्कूल मर्ज व बंद न करने, छंटनी न करने, छंटित वर्कर्स को काम पर वापस लेने, सेवानिवृत्ति आयु 65 साल व तीन लाख रुपये देने, वर्दी भत्ता 2000 रुपये वार्षिक, घायल होने पर इलाज व 50 हजार रुपये और मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा की मांगें सालों से लंबित हैं। इसके लिए वर्कर्स लगातार संघर्ष कर रही हैं। इसके विरोध में तीन अगस्त को शिक्षामंत्री के आवास पर मिड-डे-मिल वर्कर्स प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान प्रकाश कौर, पूजा, सुमन, सरोज, उषा, ममता, सीटू नेता रोशन लाल, विनोद त्यागी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed