फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted in support of contract employees

Yamuna Nagar News: ठेका कर्मचारियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Jun 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in support of contract employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने आठवें दिन धरना जारी रखा। जिला प्रधान विजय कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनकी मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह व पीएमओ नवजोत किरन को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला प्रधान संजय कांबोज, उप प्रधान शशि भूषण, जिला सचिव दिनेश तंवर ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने सफाई कर्मचारियों को अपने मूल पदों पर ही ड्यूटी देने के आदेश जारी किए गए। लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन ने इन आदेशों को कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित कर दिया।
विज्ञापन

कुछ चहेते कर्मचारियों से अपने मूल पदों के बजाय अन्य पदों पर ड्यूटी ली जा रही है। जिन कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाने के लिए धक्का किया जा रहा है ये सभी कर्मचारी वार्ड सर्वेंट के पदों पर लगभग 10 से 12 वर्षों से काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को लंबे समय का अनुभव होने की वजह से इनकी प्रमोशन करनी चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टा डिमोशन करके सफाई कर्मचारियों वाला कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने सिविल सर्जन से मुलाकात करके चेताया कि इन कर्मचारियों को पहले वाले पदों पर कार्य करने दिया जाए जिसका इन्हें लंबा अनुभव है। कर्मचारियों से भेदभाव करना बंद करके एकरूपता दिखाते हुए जो सभी कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर ड्यूटी लेने के आदेश जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed