{"_id":"625f113e6436aa29a00131c4","slug":"memorandum-given-against-studying-only-through-english-medium-yamuna-nagar-news-knl105473532","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशालाओं में केवल अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई कराने के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया। संघ ने मांग की है कि राजकीय प्राथमिक संस्कृति विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों से बच्चों को दाखिला दिया जाना चाहिए। केवल अंग्रेजी माध्यम के नाम पर मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा से वंचित रखना, शिक्षा के अधिकार के बावजूद फीस वसूली बच्चों के अधिकार पर सीधा प्रहार है।
राज्य प्रधान जगजीत सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार जैसी सुविधाएं देना सरकार का काम होता है। वर्तमान मनोहर सरकार इन कर्तव्यों और दायित्वों से पीछा छुड़ाते हुए ज्यादातर सुविधाओं को निजी हाथों में देती जा रही है। जिला महासचिव रामस्वरूप बपौली ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के दाखिले अध्यापक की आईडी पर न होकर स्कूल की आईडी पर ही होने चाहिए। दाखिले के लिए एमआइएस पर केवल अध्यापकों की आईडी पर ही शक्तियां प्रदान की गई हैं। जिसके कारण बच्चों के दाखिले सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं। कई विद्यालय अध्यापक रहित हैं तो वहां पर न तो बच्चे कक्षा में दाखिल हो पा रहे हैं और न ही पांचवी कक्षा के बच्चे रिलीव हो पा रहे हैं। मौके पर जिला महासचिव रामस्वरूप, जगाधरी खंड प्रधान सुरेंद्र कांबोज, मांगे राम, जिला कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, कृष्ण पाल राणा, सतीश कुमार, राजकुमार शिक्षक नेता उपस्थित थे।