फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GNG College won the overall trophy

Yamuna Nagar News: जीएनजी कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
GNG College won the overall trophy
युवा महोत्सव में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अति​थि। प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से आयोजित डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित 49वें युवा महोत्सव में गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। मेजबान डीएवी गर्ल्स कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
इंडियन आर्केस्ट्रा में जीएनजी कॉलेज ने पहला, डीएवी कॉलेज ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने तीसरा स्थान हासिल किया। फीमेल डांस सोलो में जीएनजी कॉलेज प्रथम, गुरु नानक खालसा कॉलेज द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय छछरौली तृतीय रहा।
विज्ञापन

हरियाणवी ग्रुप सांग में राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने पहला, डीएवी कॉलेज ने दूसरा और जीएनजी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी आर्केस्ट्रा में महाराजा अग्रसेन कॉलेज प्रथम और डीएवी कॉलेज द्वितीय रहा। हरियाणवी स्किट में जीएनजी कॉलेज ने पहला और डीएवी गर्ल्स कॉलेज साढौरा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टर्न वोकल सोलो, सांग और ग्रुप डांस में जीएनजी कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। वेस्टर्न ग्रुप सांग में महाराजा अग्रसेन कॉलेज प्रथम और जीएनजी कॉलेज द्वितीय रहा। रिचुअल में राजकीय महाविद्यालय छछरौली प्रथम और डीएवी कॉलेज साढौरा द्वितीय रहा। हिंदी भाषण में संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन और अंग्रेजी भाषण में एमएलएन कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया।
महोत्सव के समापन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा मुख्य अतिथि और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के कोषाध्यक्ष मोहित आर्य और सुदर्शन फाउंडेशन से संदीप बजाज विशेष अतिथि रहे। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. नीता द्विवेदी ने कन्वीनर, गुरशरण कौर ने को-कन्वीनर तथा डॉ. रीटा सिंह, डॉ. मीनाक्षी और निशी ग्रोवर ने को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई।

पश्चिमी संगीत की रही धूम
युवा महोत्सव के अंतिम दिन झंकार स्टेज पर पश्चिमी संगीत की धूम रही। राजकीय कॉलेज छछरौली के प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना का संदेश दिया। डीएवी कॉलेज साढौरा की टीम ने यमराज की अदालत प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। जीएनजी कॉलेज की टीम ने हरियाणवी सांग विधा के संरक्षण का संदेश दिया। रिचुअल विधा में राजकीय कॉलेज रादौर की टीम ने सांझी के महत्व को दर्शाया।

युवा महोत्सव में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता

युवा महोत्सव में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता- फोटो : udhampur news

युवा महोत्सव में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता

युवा महोत्सव में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed