फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mehak first in 100 meter race, Vivek won among boys

Yamuna Nagar News: सौ मीटर दौड़ में महक प्रथम, लड़कों में विवेक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mehak first in 100 meter race, Vivek won among boys
कस्बा की राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आईटीआई के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में अपना दमखम दिखाया। संस्थान स्तर पर आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी व 100 मीटर दौड़ हुई।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में आयोजित लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में महक सबसे तेज दौड़ी। उन्होंने दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह छात्रा मित्तों प्रथम आने से महज कुछ सेकेंड ही पीछे रह गई। वह प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता में कविता व सीमा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विवेक ने सबसे तेज दौड़ते हुए पहला स्थान पाया। छात्र गुरविंद्र ने दूसरा तथा जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की वालीबॉल में कप्तान शुभम की टीम, खो-खो में कप्तान नीरज की टीम तथा रस्साकशी में कप्तान प्रभजोत सिंह की टीम प्रथम रही। उधर बैडमिंटन में गुरविंद्र व गुलशन की टीम प्रथम रही। लड़कियों की खो-खो में कप्तान कीर्ति की टीम तथा रस्साकशी में कप्तान शिवानी की टीम प्रथम रही। बैडमिंटन में एकता व रिंकी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


आईटीआई के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पनपती है। विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी मौका मिलता है। भविष्य में इस प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष मार्च माह में करवाया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन पवन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रविंद्र, कर्ण सिंह, सतीश, अरविंद, कुलविंद्र, प्रदीप, रानी देवी, मधु सैनी व जोनी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed