फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medicine window opened again for senior citizens

Yamuna Nagar News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिर खुली दवा की खिड़की

Tue, 10 Jun 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Medicine window opened again for senior citizens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को धक्कामुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल के दवा केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिर से खिड़की खोल दी गई है।
सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मंगलवार को अलग से बनी खिड़की पर लाइन में लग कर दवाई ली। इससे 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की खिड़की पर कर्मचारी न होने और दवा लेने के दौरान उनके साथ हुई धक्कामुक्की का समाचार 10 जून को दवा की खिड़की बंद, वरिष्ठ नागरिकों से धक्कामुक्की शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गयाथा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 से 1800 मरीजों की ओपीडी होती है। रोजाना ही अस्पताल में चेकअप के बाद दवा लेने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ होती है। मंगलवार को भी सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में दवा लेने पहुंचे। दवा वितरण केंद्र पर अपने लिए अलग से खिड़़की देख कर वरिष्ठ नागरिक काफी खुश हुए। सुंदर लाल, राम प्रसाद ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए अलग से खिड़की होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed