{"_id":"663561ff542466965504fd84","slug":"medical-store-operator-caught-1200-banned-pills-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118418-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेडिकल स्टोर संचालक पकड़ा, 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेडिकल स्टोर संचालक पकड़ा, 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा -एक की टीम ने कार में सवार होकर थाना छप्पर एरिया में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने आ रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंचार्ज यादविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि थाना छप्पर अधोया मोड से एक व्यक्ति कार में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के लिए निकलेगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रामकुमार की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कार में आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर जांच की तो उसकी कार से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। मौके पर ड्रग कंट्रोलर को बुलाया गया। उन्होंने पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयां की जांच की तो आरोपी से 1200 गोलियां मिलीं। जिनके लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी न तो बरामद दवाइयां के दस्तावेज दिखा पाया और न ही बिल। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अमित कुमार को बुलाया गया। उनके सामने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव लंडोरा निवासी प्रदीप उर्फ भूरा के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सहारनपुर में मेडिकल स्टोर चलता है और थाना छप्पर एरिया में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने आया था जो दवाइयां पकड़ी गई वह नशे के काम आती है। इसकी जांच की जा रही है।