{"_id":"66b92c6161ac6cb564094fa9","slug":"medical-examination-of-youth-was-done-on-holiday-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123650-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छुट्टी के दिन हुआ युवाओं का मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छुट्टी के दिन हुआ युवाओं का मेडिकल
Mon, 12 Aug 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ग्रुप-डी व टीजीटी के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों का रविवार को छुट्टी के दिन भी मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल हुआ। रविवार को ग्रुप-डी के लिए 31 व टीजीटी के लिए पांच उम्मीदवारों का मेडिकल किया गया। हालांकि कुछ डॉक्टरों के देरी से आने के कारण मेडिकल में देरी हुई।
उम्मीदवार सुबह साढ़े छह बजे से ही अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए थे। परंतु 11 बजे तक भी ईएनटी, डेंटिस्ट व हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नहीं आए थे। उम्मीदवार डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। मेडिकल होने के बाद उम्मीदवार काफी खुश हुए। शनिवार को भी अस्पताल में 25 से ज्यादा उम्मीदवारों के मेडिकल हुए थे।
उम्मीदवारों की लिस्ट आउट होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में छुट्टी के दिन भी मेडिकल की व्यवस्था की गई थी। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि रविवार को काफी संख्या में लोगों के मेडिकल हुए। कुछ डॉक्टर शनिवार शाम छह बजे गए थे। इसलिए रविवार को वह थोड़ा देरी से पहुंचे। वह भी कार्यालय में गई थीं।
विज्ञापन
साढौरा निवासी गौरव सैनी ने बताया कि उसका ग्रुप-डी में नौकरी के लिए चयन हुआ है। उसके पिता जी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। जिस कारण उसे पांच अंक कम मिले थे। परंतु अब यह शर्त हटने के बाद उसे पांच अंक का फायदा हुआ है। जिस कारण उसका मेरिट में नाम आया है। नौकरी पाकर वह बहुत खुश है।
ठसका गांव के मुकेश ने बताया कि वह काफी समय से नौकरी की तलाश में था। जिसके लिए काफी समय से आवेदन कर रहा था। परंतु अब जाकर उसे सरकारी नौकरी मिली है। उसका चयन शिक्षा विभाग में टीजीटी साइंस के पद पर हुआ है। नौकरी मिलने से न केवल वह बल्कि पूरा परिवार खुश है। इसके लिए उन्हें कोई खर्चा पानी नहीं देना पड़ा।
गोलनी गांव के अख्तर अली ने बताया कि उसका ग्रुप-डी में नौकरी के लिए चयन हुआ है। उसने तो नौकरी की उम्मीद ही छोड़ दी थी। परंतु सरकार ने अब जो दोबारा परिणाम घोषित किया है उसमें उसका चयन हो गया। सरकारी नौकरी मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। रोजगार मिलने पर वह भी काफी खुश है।