फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mecca Food Festival organized, Yamunanagar

मक्का से बने व्यंजनों, आइसक्रीम ने लुभाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mecca Food Festival organized, Yamunanagar
प्रतियोगिता के दौरान मक्का के व्यंजन चखते विधायक, पूर्व मंत्री व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दामला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हरियाणा हनी बी नेटवर्क की ओर से मक्का फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में पहुंचे लोगों को मक्का से बने व्यंजनों और आइसक्रीम ने खूब लुभाया। इसके अलावा मक्का के दूध से बनी खीर भी काफी पसंद की है।
इस दौरान मक्का व्यंजन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थी अपने घर से मक्का के व्यंजन बनाकर लाए। स्कूल में भी मक्का पकौड़े, मक्का समोसे, मक्का आइसक्रीम, मक्का दूध इत्यादि सामग्री विद्यार्थियों में वितरित की गई। साथ ही मक्का से बने व्यंजनों ने आइसक्रीम ने अधिकारियों और लोगों को खूब लुभाया। स्कूल की लड़कियों ने मक्के के दूध से खीर बनाई। शुभ बेकरी की तरफ से पलक मेहता, प्रियांश मेहता, जसलीन कोहली ने मक्का का केक, मक्का का पिज्जा विद्यार्थियों को खिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यातिथि रहे। वहीं पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। अध्यक्षता प्रिंसिपल निर्मल सिंह ने की। स्कूल के छात्र रहे प्रगतिशील किसान एवं राष्ट्रपति सम्मान विजेता धर्मवीर कांबोज ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी मक्का फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसमें सभी व्यंजन मक्का से ही बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मक्का को प्रोत्साहन दे रही है, वहीं भी किसानों का रूझान भी मक्का की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मक्का हमारा पारंपरिक खाद्य पदार्थ है। यह बेहद पौष्टिक व उत्तम होता है। सभी को इसका प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए यह मेला लगाया गया है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा प्रयास है। लोगों का उत्साह बता रहा है कि आगे भी इस प्रयास को सफलता मिलेगी। इस दौरान डिप्टी डीईओ शिव दयाल, प्रधानाचार्या निर्मल श्याल, राजेश सरपंच समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed