फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   M.Com student Naina first in solo dance

Yamuna Nagar News: एकल नृत्य में एमकॉम की नैना प्रथम

Wed, 19 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
M.Com student Naina first in solo dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेने से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए जीत हार की परवाह किए बिना हर विधा में भाग लेें। उक्त विचार हायर एजुकेशन हरियाणा के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. हेमंत वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में आयोजित सरस महोत्सव के दौरान व्यक्त किए। एनसीईआरटी की डॉ. सारिका धूपड़ विशिष्ट अतिथि रहीं।
एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नैना, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की सानिया और तृतीय स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की मोनिका ने बाजी मारी। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर गिद्दा, द्वितीय स्थान पर हरियाणवी और तृतीय स्थान पर भांगड़ा रहा। नाटक में प्रथम स्थान पर सोशल मीडिया का प्रभाव, द्वितीय स्थान पर नेवर गिव अप तथा तृतीय स्थान पर नशा मुक्ति रहा।
विज्ञापन

एकल गायन में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक, द्वितीय स्थान पर सिमरनजीत कौर और तृतीय स्थान पर बीसीए प्रथम वर्ष की वैशाली ने बाजी मारी। सरस महोत्सव की कनवीनर डॉ. मनीषा ने सभी अतिथियाें का आभार प्रकट किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कालेज प्रबंधन की तरफ से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. हेमंत वर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेते हैं, उनका व्यक्तित्व अलग ही होता है। प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर ने काॅलेज की रिपोर्ट पेश की। वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर सुनील तनेजा ने कम स्टाफ होने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करने पर अपने स्टाफ की सराहना की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर ने की। मंच संचालन चंचल रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed