फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor of old Hamida, Gulab Nagar took stock

Yamuna Nagar News: पुराना हमीदा, गुलाब नगर का मेयर ने लिया जायजा

Wed, 12 Jul 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mayor of old Hamida, Gulab Nagar took stock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। भारी बारिश के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी उतरने के बाद मंगलवार को मेयर मदन चौहान ने पुराना हमीदा, गुलाब नगर समेत कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को पुलिया व नालों की गहनता से सफाई करवाई और पानी निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मेयर मंगलवार को डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, जंगशेर, सीएसआई राजेश कुमार, जेई गोपाल सैनी, सहायक सफाई निरीक्षक सुमित बैंस, कृष्ण राणा व अन्य के साथ सबसे पहले पुराना हमीदा की वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। मेयर चौहान ने नालों की सफाई व पानी निकासी के अन्य इंतजामों का जायजा लिया। भविष्य में जलभराव से बचने के लिए यहां बड़े पाइप डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जेसीबी से गंदगी और नालों की कर्मचारियों से सफाई कराई। इसके बाद मेयर गुलाब नगर पहुंचे। यहां निर्माणाधीन पुलिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिया की सफाई करवा कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed