{"_id":"681515e0de6b0f93be0d9379","slug":"mayor-evaluates-development-work-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137106-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेयर ने विकास कार्यों का किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेयर ने विकास कार्यों का किया मूल्यांकन
Sat, 03 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 03 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को कन्हैया साहिब चौक निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 22 तक के पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना रहा।
बैठक में मेयर ने पार्षदों व अधिकारियों के साथ वार्ड 16 से 22 में चल रहे विकास कार्याें, लंबित पड़े कार्याें, नालों की सफाई, पार्काें के सुंदरीकरण, विशेष सफाई अभियान, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों से मेयर ने वार्ड 16 से 22 में किए जा रहे विकास कार्याें की रिपोर्ट मांगी। लंबित सिविल वर्क, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। लाइट शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदला जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
शिकायत आने के 24 घंटे के भीतर लाइट ठीक कराई जाए। इस मौके पर निगम अभियंता दीपक सुखीजा, पार्षद संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, उज्जवल बनयाल, हरजीत आनंद, विक्रम राणा, मंजीत कौर, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, बिट्टू, सतबीर, कृष्ण, सुमित लाठर आदि मौजूद रहे।