फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mathematics Olympiad will be held on international lines

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय तर्ज पर होगा गणित ओलंपियाड

Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad will be held on international lines
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की तर्ज पर अब प्रदेश में हरियाणा गणित ओलंपियाड भी करवाया जाएगा। हरियाणा गणित ओलंपियाड करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में की थी। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस पर काम शुरू कर दिया था।
इस ओलंपियाड की एससीईआरटी की ओर से ड्रॉफ्टिंग की जा रही है। विभाग के अनुसार अप्रैल के मध्य तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विभाग की अक्टूबर या नवंबर में इसका टेस्ट लेने की योजना है। हरियाणा गणित ओलंपियाड के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की तर्ज पर प्रदेश में विद्यालय शिक्षा स्तर पर हरियाणा गणित ओलंपियाड करवाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद ही विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया था। इसका उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुझान बढ़ाना है। शिक्षा निदेशालय व एससीईआरटी इस पर काम कर रहा और इसकी ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व एससीईआरटी गुरुग्राम में सभी जिलों के गणित विशेषज्ञों की बैठक हुई थी, जिसमें सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस ओलंपियाड में सभी बोर्ड से संबंधित प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए तैयार भी किया जाएगा। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। संवाद
प्रथम विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये


हरियाणा गणित ओलंपियाड में छठी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसमें छठी से आठवीं और नौवीं से 12 वीं दोनों श्रेणियों में विद्यार्थियों को रखने की प्राथमिक योजना है। इसके लिए विद्यार्थियों का चयन टेस्ट किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर ओलंपियाड में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर के पहले 100 विजेताओं को भी विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी नियमावली अभी जारी होना बाकी है। विजेताओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए भी तैयार किया जाएगा।


शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा गणित ओलंपियाड करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसकी ड्रॉफ्टिंग चल रही है। अप्रैल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। इस साल के अंतिम महीनों ओलंपियाड के टेस्ट लेने की योजना है। विद्यार्थियों को ओलंपियाड की तैयार की करवाई जाएगी। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed