फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Masked men threatened to kill

Yamuna Nagar News: नकाबपोशों ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 13 May 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Masked men threatened to kill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजेटो गांव में नकाबपोश जान से मारने की धमकी देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में पंजेटो गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा विजय कुमार अपने परिवार सहित रहता है। विजय कुमार ने उसे कहा कि वह घूमने के लिए बाहर जा रहे हैं। जाने के बाद घर की निगरानी रखना। उनके जाने के बाद वह भतीजे के मकान में दिन व रात के समय आराम करता था।
वह 10 मई की दोपहर करीब ढाई बजे भतीजे के घर पर था। कुछ समय पश्चात विजय के घर से कुछ आवाज सुनाई दी। उसने सोचा की कोई चोर घुस गया होगा। जब उसने घर की दीवार के ऊपर से देखा तो विजय के घर में पांच-छह लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े थे। उनके हाथों में लकड़ी के बिंडे व राॅड़ थी। वह विजय को आवाज लगा रहे। जब वह दीवार से झांक कर उन्हें पूछने लगा कि वह कौन है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सफेद रंग की ब्रेजा कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले गांव के शरारती लोगों द्वारा गांव के मंदिर परिसर में बने वाटर सप्लाई के ट्यूबवेल के कमरे को बिना अनुमति के तोड दिया था। जिसका उसने व विजय ने विरोध किया था। जिस कारण से गांव के लोग उनसे रंजिश रखते थे। करीब 15 दिन पहले परिवार के सदस्य ने पानी की निकासी को लेकर मेरे भतीजे विजय कुमार का मौका पर न होते हुए भी शिकायत में रंजिशन नाम लिखवा दिया था। इसलिए विजय कुमार व उसके परिवार को जान का खतरा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed