फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Martyr Udham Singh

बलिदानी ऊधम सिंह राष्ट्रभक्ति की मिसाल : राणा

Sat, 01 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Martyr Udham Singh
रादौर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा कांबोज सभा ने शुक्रवार को बलिदानी ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर रादौर स्थित कांबोज धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने बलिदानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कृषि मंत्री राणा ने कहा कि बलिदानी ऊधम सिंह का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम की अमर गाथा है। बचपन में माता-पिता का साया उठ जाने के बावजूद ऊधम सिंह ने कठिन परिस्थितियों के सामने कभी हार नहीं मानी। उनका जीवन यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियां भी महान व्यक्तित्व के निर्माण में प्रेरणा बन सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में ऊधम सिंह ने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओड्वायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के प्रति अपने संकल्प को पूरा किया। इसके बाद 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि भारत की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने घोषणा की कि बलिदानी की जन्मस्थली पर 108 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कांबोज धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। हरियाणा कांबोज महासभा के अध्यक्ष सुमेर चंद कांबोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक के रूप में सदैव अमर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed