फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman hanging on a noose

श्रृंगार करके फंदे पर लटकी विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanging on a noose
गांधी नगर थाना क्षेत्र की मायापुरी कॉलोनी में 19 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। चार माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी और मरने से पहले उसने पूरा शृंगार किया हुआ था। घटना के समय विवाहिता का पति मजदूरी करने गया हुआ था। रात करीब आठ बजे जब वह लौटा तो उसे पत्नी का शव पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार के लखीसराय के गांव बड़हय्या निवासी मुस्कान (19) की शादी चार माह पहले ही हुई थी। वह अपने पति के साथ शिवानंद पब्लिक स्कूल मायापुरी के नजदीक किराए पर रहती थी। उसका पति सोमवार सुबह मजदूरी करने चला गया था। रात करीब आठ बजे वह घर लौटा तो उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ा। सामने देखा तो उसकी पत्नी मुस्कान पंखे पर लटकी हुई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी बीमारी से परेशान थी। उसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी बुलाकर उनके बयान लिए। उन्होंने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed