फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman filed a case against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for dowry harassment

दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता ने पति, सास, ससुर व ननद पर केस दर्ज कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman filed a case against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for dowry harassment
यमुनानगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। आरोप है कि उसे भूखा रख कर कमरे में बंद रखा जाता। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के गांव मेहर माजरा निवासी उमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में जिला अंबाला के उपमंडल बराड़ा के गांव सिरसगढ़ निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे कम दहेज को लेकर ससुराल में ताने मारे जाने लगे। यहां तक की शादी के गहने भी एक सप्ताह बाद उससे छीन लिए गए। उसे हर वक्त कमरे में बंद करके मारपीट की जाने लगी। सास स्वर्ण कौर, ससुर रामकर्ण व ननद राखी ने उसके साथ कई बार मारपीट की। वह दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि पति का किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध है। वह उससे शादी करना चाहता था। वह उसे तलाक देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने 19 जुलाई 2021 को एसपी को भी शिकायत दी थी। जिससे महिला थाने में भेज दिया गया था। वहां पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। परंतु ससुराल वालों ने समझौता मानने से मना कर दिया। वह उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी को उसने सिविल अस्पताल जगाधरी में लड़के को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती थी तो उसका गर्भपात कराने की नीयत से जानबूझ कर उसे खाना नहीं दिया जाता था। 22 जनवरी को ससुराल वाले उसके मायके आए और जबरन उसका बच्चा छीनने की कोशिश करने लगे। वह कहने लगे कि उसके बच्चे को जान से मार देंगे। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि महिला के पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed