फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman evicted from home for non-fulfillment of dowry demand, death of two children due to non-fulfillment of charges

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, आरोप-उपचार न कराने पर दो बच्चों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman evicted from home for non-fulfillment of dowry demand, death of two children due to non-fulfillment of charges
यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी समेत दो बच्चों का बीमार होने पर उपचार नहीं कराया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर की डेहा बस्ती निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी जून 2019 में जिला अंबाला के गांव शहजादपुरा निवासी अभिषेक से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। शादी के बाद उसके पास दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति, सास गीता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह मायके वालों से बुलेट की मांग करने लगे परंतु मायके वाले उनकी मांगों को पूरा करने में सक्षम नहीं थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। सास कहने लगी कि यदि वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते तो उसके बेटे को तलाक दे दे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके पास लड़की थी। जिसे ससुराल वाले पसंद नहीं करते थे। वह काफी बीमार थी लेकिन पति ने उसे दवाई नहीं दिलवाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरे बच्चे का भी इलाज नहीं कराया और वह भी मर गया। अब तीसरे बच्चे को ससुराल वालों ने उससे छीन लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पाते ही उसकी मां मौके पर पहुंची। वह मां के साथ मायके आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति अभिषेक, ससुर पटम्बर, सास गीता व देवर पंकज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed