फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman dies in thatched roof, dowry death case on husband

Yamuna Nagar News: छप्पर में विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

Sun, 17 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in thatched roof, dowry death case on husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव छप्पर में परमजीत कौर की ससुराल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर ही दहेज हत्या के आरोप लगाए और शिकायत छप्पर थाने में दी। पुलिस ने मृतका के पति को दहेज हत्या में नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सारण निवासी देशराज ने बताया कि पिछले साल अगस्त में बेटी परमजीत कौर की शादी गांव छप्पर के अंकुश से की थी। अंकुश राज मिस्त्री का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद अंकुश ने परमजीत को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। सामान तो कभी नकदी मांगने लगा। उसके कई बार समझाया गया लेकिन आरोपी ने मांग जारी रखी।
विज्ञापन

देशराज का आरोप है कि दहेज की मांग के लिए अंकुश द्वारा बेटी से मारपीट की गई। कई रिश्तेदारों को भी कॉल कर अंकुश ने दहेज मांगा। शुक्रवार दोपहर अंकुश ने कॉल कर बताया कि परमजीत ने जहर खा लिया है। यह सुनकर जगाधरी में अंकुश के बताए अस्पताल पहुंचे। यहां पाया कि परमजीत की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के शव को देखा तो उसके मुंह से न बदबू थी न झाग। इससे मौत की वजह जहर खाने से हुई है, यह नहीं लग रहा। उन्हें आशंका है कि अंकुश ने परमजीत की हत्या की है। थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि अंकुश के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed