फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman attempted suicide by swallowing poisonous substance

Yamuna Nagar News: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 27 Feb 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman attempted suicide by swallowing poisonous substance
जगाधरी। जून 2023 में प्रेम विवाह करने वाली जगाधरी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आरोप है कि वह प्रेम विवाह के बाद पति के लापता होने व ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान थी। विवाहिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुरालिए उसके बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। जिस वजह से उसकी बेटी परेशान चल रही थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी थी। 10 जनवरी को उसका दामाद घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी बेटी ने उसका नंबर भी मिलाया लेकिन वह बंद आता रहा। जब वह ससुराल में पति के बारे में पता करने के लिए गई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। पति के लापता होने व ससुराल की प्रताड़ना से आहत होकर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed