फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman accuses father-in-law of raping her husband and making unnatural relationship with husband

विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses father-in-law of raping her husband and making unnatural relationship with husband
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला ने ननद पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिसंबर 2017 में यूपी के उन्नाव जिले के गांव में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति, ससुर व ननद उसे अधिक दहेज न लाने पर ताने देने लगे। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। उसके पति काम पर गए हुए थे। जबकि ननद भी अपने काम से बाहर थी, तभी उसका ससुर उसके कमरे में आया। आरोप है कि उसने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी ससुर, पति व ननद पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़खानी, अप्राकृतिक संबंध बनाने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed